हांसी:– गुरु नानक देव का 557 वा प्रकाशपर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर सब्जी मंडी हांसी द्वारा गुरू नानक देव के प्रकाशपर्व पर आज विशाल नगर कीर्तन शहर के मुख्य मार्गों पर हुम हुमा कर निकला। प्रबंधक कमेटी सचिव स. सतवंत सिंह घई ने बताया कि प्रात: 11 बजे पंज प्यारो की अगुवाई में गुरू ग्रन्थ साहिब की छत्रछाया में महान नगर कीर्तन आरम्भ हुआ।
 जिसमें मार्केट कमेटी के चेयरमैन दिनेश धवन ने साध संगत के साथ गुरू साहिब के चरणों में अरदास कर नगर कीर्तन की रवानगी कराई। जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र गुरू ग्रन्थ साहिब की सुंदर पालकी साहिब, तेग खालसा गतका अखाड़ा बीघड़ (फतेहाबाद) के जुझारू सिंघो द्वारा शहर के मुख्य चौकों पर शस्त्र विद्या के करतब प्रदर्शित किए।
 जिनको देखकर संगते दंग रह गई और बाबा बंदा बहादुर स्कूल के छोटे छोटे बच्चों द्वारा गुरू नानक देव के मानवता की भलाई के लिए किए गए उपदेशों पर आधारित स्लोगन की झांकियां, शब्द कीर्तन की झांकियां रही। नगर कीर्तन शहर के मुख्य मार्गों जहां से भी गुजरा। रास्ते में हर मार्ग पर भिन्न भिन्न प्रकार के प्रसाद के स्टॉल लगाकर वितरित किया जा रहा था नगर कीर्तन का फूल मालाओं से हर जगह बड़े जोर शोर से स्वागत किया गया। 
नगर कीर्तन गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर भगत सिंह रोड, पुराना बस स्टैंड, बड़सी गेट, उमरा गेट, बजरिया चौक, धौला कुआं, चार कुतुब गेट, तिकोना पार्क, बाबा स्वीट्स, नहर कोठी रोड से दुर्गा कॉलोनी, सैनिक स्कूल, रूप नगर कॉलोनी मेन रोड, निरंकारी भवन के सामने बैंक कॉलोनी रोड से वापिस गुरुद्वारा पर सांय 5 बजे पहुंचा। सभी सेवाएं बाबा बंदा सिंह बहादुर युवा सेवा दल की टीम मनोज जुनेजा, प्रभजोत सिंह ढींगरा, हिमांशु ढींगरा, मोहित मक्कड़, लवीश सिंह नागपाल, बंटी सिंह खालसा अन्य सेवादारों ने मिलकर निभाई। 
प्रबंधक कमेटी प्रधान सुभाष गिरधर एवं महासचिव राम प्रकाश परूथी, मुनीश पाहवा, मदन कथूरिया, जितेंद्र ढींगरा, अमन सिंह, नरेन्द्र सिंह, जोगिंद्र सिंह भयाना ने सभी नगर वासियों का कार्यक्रम करने में सहयोग देने के लिए सबका धन्यवाद किया और कल होने वाले महान कीर्तन दरबार में भी हाजरी भरने की विनती की।