होशियारपुर- गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मैनेजर अवतार सिंह की देखरेख में संगत के सहयोग से गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरमत समागम का आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास सभा खानपुर में किया गया। इस अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए तथा तत्पश्चात दीवान सजाए गए|
दीवान मौके भाई मनजिंदर सिंह राय, भाई कुलवरन सिंह व विभिन्न प्रसिद्ध कीर्तन जत्थों ने गुरबाणी के सुंदर कीर्तन व कथाओं से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित एसएमओ डॉ. जसवंत सिंह थिंद ने श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला तथा संगत को गुरबाणी से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर संतों सहित प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया। 
इस मौके पर गुरुद्वारा ग्रंथी हरि सिंह, डॉ. जसवन्त सिंह थिंद, डॉ. तरसेम हीर, कुलवरन सिंह, दशमेश लाल, दोलत सिंह, जसविंदर सिंह जस्सी, जतिंदर कुमार पिंकी, सरपंच बलविंदर कौर, संतोख सिंह, सुरजीत सिंह पूर्व सरपंच, भाई कुलवंत सिंह, कुलदीप सिंह, भाई गुरदयाल सिंह, करनैल सिंह, अर्जन सिंह, मेजर सिंह, थानेदार साधु सिंह, बलवीर सिंह, संतोख दास पूर्व सरपंच, विजय कुमार, बाबू नरिंदर सिंह चंडीगढ़, कमलजीत सिंह, नंबरदार महिंदर पाल, दर्शन सिंह, सेवा सिंह और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।