करनाल, 20 अगस्त:- भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा, करनाल द्वारा राम मंदिर, सेक्टर-8, करनाल में सावन मास के पावन अवसर पर रुद्राभिषेक एवं भगवान भोलेनाथ की आराधना का भव्य आयोजन किया गया।
इस पावन कार्यक्रम में शाखा के 25 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी सदस्यों ने विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया और विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की।
कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए फल, मिठाई एवं छोले-कुलचे के प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। सभी सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल एवं आनंदमय बनाया।