होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- गांव बजवाड़ा कलां स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा साहिब, छावनी निहंग सिंहां में समस्त गांववासियों, एनआरआई भाइयों और क्षेत्र की संगत के सहयोग से श्रद्धा एवं भक्ति के साथ महान गुरमत समागम आयोजित किया गया। यह समागम धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुरता गद्दी दिवस, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति-जोत समाने के दिवस और शहीद बाबा दीप सिंह जी के शहीदी दिवस को समर्पित था। यह धार्मिक आयोजन जत्थेबंदी के मुख्य सेवादार सिंह साहिब जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह जी, मुखी साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी छावनी निहंग सिंहां तरना दल, बजवाड़ा कलां के नेतृत्व में करवाया गया।

इस अवसर पर सेवादार राजवीर सिंह होशियारपुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि समागम के दौरान श्री सुखमनी साहिब के पाठ का भोग डाला गया। इसके उपरांत दीवान सजाए गए, जिनमें सिंह साहिब जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह, तरना दल बजवाड़ा कलां; भाई नरेश सिंह, मुख्य ग्रंथी बजवाड़ा कलां; भाई अवतार सिंह कीर्तनी जत्था; भाई सिमरनजीत सिंह; और भाई बलजोत सिंह कविशर जत्था चब्बेवाल सहित अन्य धार्मिक व्यक्तित्वों ने गुरबाणी, गुर-इतिहास, कथा, कीर्तन और ढाडी वारों के माध्यम से संगत को निहाल किया।

इस अवसर पर सिंह साहिब जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह जी, तरना दल बजवाड़ा कलां ने आए हुए रागी जत्थों, प्रमुख हस्तियों और सहयोगियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

समागम में मान सिंह बब्बी, राजवीर सिंह होशियारपुर, राजू सिंह, गुरपाल सिंह, प्रभजोत सिंह, सुरजीत सिंह ढक्कोवाल, बलदेव सिंह अजराम, जोगा सिंह, जगदीप सिंह और गुरपाल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

समागम के दौरान गुरु जी का लंगर लगातार वितरित किया गया।