हरोली/ऊना, 16 नवंबर (राजवीर चोपड़ा):- दुनिया के कोने-कोने में श्री गुरु रविदास महाराज जी का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह जी दिन-रात गुरु साहिब की वाणी और विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
इस अभियान के तहत गांव मनसूरपुर बडाला में कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह जी ने कीर्तन में हाजिरी भरी और गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। कीर्तन दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
इस अवसर पर संगत ने तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रही कार सेवा के लिए सेवा भेंट की। श्री गुरु रविदास नौजवान सभा मनसूरपुर बडाला के सभी नौजवानों के सहयोग से कार्यक्रम निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ। गुरु साहिब के प्रति नौजवानों का अपार प्रेम और श्रद्धा सराहनीय है।
इस मौके पर प्रधान गुरप्रीत कुमार गोपी, कैशियर हरकृष्ण कुमार, सूरज, सरपंच जसवीर सिंह, सुरजीत सिंह एएसआई, पंच मनजीत सिंह, करनवीर सिंह धामी, कमलजीत सिंह संघा और प्रधान बिंदर उपस्थित थे।
