संतोषगढ़/ऊना, 31 मार्च:- ख्वाजा पीर मंदिर संतोषगढ़ में 5 अप्रैल (रविवार) को भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के मुख्य सेवादार आशिक-ए-ख्वाजा कृष्ण साईं जी और प्रधान राजिंदर झल्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी दिन ख्वाजा साहब जी के ताज की स्थापना ख्वाजा पीर मंदिर संतोषगढ़ में की गई थी, जिसे अजमेर शरीफ दरगाह से लाया गया था। इस पावन दिन की याद में हर वर्ष श्रद्धा भाव से भंडारा आयोजित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर आशीर्वाद लेने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है। आयोजन के दौरान संगत के लिए लंगर की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
इस मौके पर प्रधान राजिंदर झल्ल, उपप्रधान जुगल किशोर, शिव कुमार, पंकज बिल्ला, वरुण, तनिष्क, कृष्णा, काला, हनी राणा, अंकु, महादेव, अभिषेक, शाम, हैप्पी, कार्तिक, तिलक राज, दिनेश, गौरी, रोहित, हुक्मा, भाशु, बंश, बाबु, राज कुमार, सागर, धनु, कर्ण, ववला, अन्य सेवादार मौजूद रहे।
