हरोली/ऊना, 11 मई (राजवीर चोपड़ा):- राजकीय उच्च पाठशाला ठाकराँ का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया।
विद्यालय की छात्रा अर्शप्रीत कौर ने 700 में से 610 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं चरनजीत कौर ने 586 अंक लेकर द्वितीय तथा नवजोत कौर ने 541 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अध्यापक श्री परमजीत सिंह सहित समस्त अध्यापकगणों ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।