नई दिल्ली:- 22 अक्तूबर को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹953 घटकर ₹1.43 लाख रह गई। एक किलोग्राम चांदी की कीमत में ₹8,002 की गिरावट आई और यह ₹2.01 लाख पर पहुंच गई।
पिछले तीन दिनों में सोना ₹3,200 और चांदी ₹10,000 सस्ती हुई है। कमोडिटी बाजार के विशेषज्ञ अजय केडिया ने इसकी मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का मजबूत होना और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी बताई है।
इससे पहले सितंबर में सोना ₹8,000 और चांदी ₹15,000 सस्ती हुई थी। 31 अगस्त को सोने की कीमत ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम थी, जो 30 सितंबर तक घटकर ₹1.48 लाख रह गई थी। इसी तरह, एक किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2.37 लाख से घटकर ₹2.22 लाख हो गई थी।
