संतोषगढ़/ऊना, 14 जून (राजवीर चोपड़ा):- संतोखगढ़ में गौतम परिवार द्वारा आयोजित 16वां विशाल भंडारा श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा पुण्य लाभ अर्जित किया।
भंडारे का आयोजन गौतम परिवार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। धार्मिक वातावरण में भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान का स्मरण करते हुए परिवार की इस सेवा भावना की सराहना की। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए स्वादिष्ट प्रसाद और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। 
आयोजन को सफल बनाने के लिए परिवार के सदस्यों सहित स्थानीय युवाओं और समाजसेवियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।
गौतम परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह भंडारा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की भावना से आयोजित किया जाता है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, गणमान्य व्यक्तियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वार्ड 08 के पार्षद समीर गौतम,आशीष गौतम, लवली गौतम,अनुभव गौतम अश्वनी गौतम अशोक,अनमोल, अभिनव सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहें।