नवांशहर (देस राज बाली):- नजदीकी गांव डोगरपुर में अमृतपाल सिंह यादगारी भलाई सोसायटी, डोगरपुर की ओर से माता-पिता के लाडले सुपुत्र अमृतपाल सिंह की दूसरी बरसी के अवसर पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी में लगाया गया।

इस कैंप में लिवासा अस्पताल, नवांशहर की टीम की ओर से डॉ. रियान, परमिंदर सिंह (पीआरओ), संदीप कौर, भारती और उनकी पूरी टीम ने मरीजों की जांच की। मरीजों को शुगर, बीपी और अन्य बीमारियों से संबंधित दवाइयां निःशुल्क दी गईं। इसके अलावा, मरीजों को भविष्य में अपनी सेहत से संबंधित जरूरतों के लिए अच्छे डॉक्टरों तक पहुंच सुनिश्चित करने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह भी दी गई।

इस अवसर पर श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य, श्री राज कुमार, श्रीमती गुरबख्श कौर, कनाडा निवासी एडवोकेट लवली कुमारी, श्री लेखराज, लेक्चरर नरेश कुमार, नंबरदार देस राज बाली, मुबारकपुर, सरपंच अवतार सिंह, हरजिंदर कुमार, कुलविंदर कुमार, बलविंदर कुमार, जसविंदर कुमार, आकाशदीप सिंह, लखवीर सिंह, सुखवीर सिंह, आकाशप्रीत सिंह, अर्शप्रीत कौर, आयुष, रमनप्रीत कौर, सिमरनप्रीत कौर, अमनप्रीत कौर, रितनप्रीत सिंह, प्रभजोत सिंह, हरनूर सहित अन्य गांव निवासी उपस्थित थे।