रतिया, 31 दिसम्बर:- रतिया के पूर्व एसडीएम रहे एचसीएस अधिकारी जगदीश चंद्र तायल के बड़े भाई डॉक्टर सुभाष चंद्र तायल भी एचसीएस अधिकारी बन गए हैं, उनकी इस उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव नंगथला में  एचसीएस अधिकारी दोनों भाइयों को भव्य स्वागत किया गया। ज्ञात रहे रतिया के पूर्व एसडीएम जगदीश चंद्र के बड़े भाई डॉक्टर सुभाष चंद्र तायल  बीएससी व पीएचडी करके बागवानी विभाग में अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। 
एसडीएम जगदीश चंद्र व उनके बड़े भाई एचसीएस अधिकारी सुभाष चंद्र तायल के परिजनो ने बताया कि डॉक्टर सुभाष चंद्र तायल बेशक बागवानी विभाग में अधिकारी के पद पर नियुक्त थे। फिर भी उनके मन में सिविल सर्विस में जाने का इच्छा थी, जिसके चलते उन्होंने कड़ी मेहनत की इसके पश्चात 2004 में उन्होंने एचसीएस  का एग्जाम क्लियर कर लिया। लेकिन आचार संहिता लग जाने के कारण उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई। 
इसके पश्चात उन्हें कोर्ट में जाना पड़ा तथा कोर्ट में लंबे संघर्ष के पश्चात उन्हें अब यह नियुक्ति मिली है। वही दोनों एचसीएस अधिकारी भाइयों ने बताया कि हम पांचो भाई अपनी मेहनत के चलते गरीबी से निकलकर सरकारी पदों पर पहुंचे, व इसके लिए हमारे माता-पिता व परिवार के संस्कार व हर तरह का सहयोग हमारे साथ रहा।
 वही दोनों एचसीएस भाइयों ने अपनी सफलता व इस पद तक पहुंचने के पीछे अपने माता-पिता वह दोनों बड़े भाइयों को के सहयोग को श्रेय दिया। दोनों अधिकारी भाइयों ने नौजवान विद्यार्थियों को यही संदेश दिया है कि वह सोशल मीडिया से दूर रहकर, बगैर शॉर्टकट रास्ता अपनाये पढ़ाई  में खूब मेहनत करें क्योंकि सफलता एक दिन अवश्य मिलती है।
  वही रतिया क्षेत्र के लोक चेतना मंच हरियाणा के चेयरमैन डॉ नैब सिंह मंडेर, अध्यक्ष कैप्टन गुरमुख सिंह भुल्लर, महासचिव कृष्ण सिंह चित्रकार, कोषाध्यक्ष हैप्पी सिंह सेठी सहित सैकड़ो लोगों ने एसडीएम जगदीश चंद्र को उनके भाई की इस नियुक्ति पर बधाई दी है।