हरियाणा/हिसार:- स्वर्गीय वसाया राम सलूजा की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सलूजा परिवार द्वारा श्रद्धापूर्वक उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने शिवालय में पूजा-अर्चना की तथा गौशाला पहुंचकर गौ पूजन कर गुड़ दलिया,हरा चारा खिलाया और गौ सेवा का संकल्प लिया। परिवारजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र सलूजा, सरोज सलूजा, आशीष सलूजा, आरती सलूजा, दिविशा सलूजा, जय गोपाल सलूजा, आशा सलूजा, मुनीश सलूजा, सोनम सलूजा,चेष्ठा सलूजा, राजेश सलूजा, नीलम सलूजा, लवकेश सलूजा, गरिमा सलूजा, नैतिक सलूजा, पत्रकार कृष्ण सलूजा, संगीता सलूजा, वैभव सलूजा, अनिल कुमार, ज्योति रानी, राहुल, शीला देवी छाबड़ा, गुलशन छाबड़ा, मुस्कान छाबड़ा तथा अमित कथूरिया सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे।
ब्राह्मण देवता सचिन कौशिक ने मंत्र पूजा पाठ सब पूरी विधि विधान से करवाई ओर कहा कि स्वर्गीय वसाया राम सलूजा का जीवन समाज सेवा, सद्भावना और पारिवारिक मूल्यों की प्रेरणा देता रहेगा। पुण्यतिथि पर किए गए धार्मिक एवं सेवा कार्यों के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजेश सलूजा ने कहा कि स्वर्गीय वसाया राम सलूजा का जीवन सादगी, सेवा और संस्कारों का प्रतीक था। उन्होंने परिवार एवं समाज को हमेशा एकजुट रखने का संदेश दिया। उनकी पुण्यतिथि पर शिवालय में पूजा-अर्चना तथा गौशाला में गौ पूजन और गुड़ खिलाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे पुण्य कार्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सेवा भावना और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। स्वर्गीय वसाया राम सलूजा की स्मृतियां सदैव परिवार और समाज को प्रेरित करती रहेंगी।