लुधियाना: वार्षिक जोड़ मेला पीर नौगजा, इयाली खुर्द में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। 2 जून को मेहंदी की रस्म शाम 5 बजे की गई। झंडे और चादर की रस्म सुबह 11 बजे की गई।
 मुख्य सेवादार गद्दी नशीन साईं धर्मेंद्र शाह जी और हरदेव सिंह बोपाराय, सूबा प्रधान मीम भीम खालसा संगठन ने बताया कि गुरुओं और पीरों के मेले हमें हर साल बड़ी श्रद्धा और भावना के साथ मनाने चाहिए ताकि गांवों और शहरों का आपसी भाईचारा बना रहे। उन्होंने बताया कि रात 8 बजे महफिल कव्वाली द्वारा गायन किया गया। 
इस विशेष अवसर पर साईं चंदू शाह और साईं पप्पू शाह जी उपस्थित रहे। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा जीवा, मानप्रीत सिंह, लाडी, राणा शेर गिल, जग्गा, भिंदा, रवि, सनी, मलकीत सिंह घघराणा और अजीत सिंह आदि मौजूद थे।