पटियाला (मनप्रीत सिंह):- आज सरकारी मिडिल स्कूल मल्टीपरपज में पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्ञान ज्योति एजुकेशन सोसायटी, पटियाला की ओर से पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर स्कूल इंचार्ज करमवीर कौर ने विद्यार्थियों से अपील की कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने जन्मदिन पर “हर मनुष्य लगाए दो पेड़” के संदेश के तहत दो पौधे जरूर लगाए और उनका उचित पालन-पोषण भी करे।
आज आठवीं कक्षा की छात्रा जपुजी कौर ने पौधे लगाए। इस मौके पर प्रभजोत कौर, मंजू बाला, हरप्रीत कौर, रवनीत कौर, प्रती, गुरजिंदर कौर, रमेश जी, चरणपाल सिंह और बलविंदर कौर भी पौधारोपण गतिविधि में शामिल हुए।
यह सोसायटी अपने अध्यक्ष उपकार सिंह के नेतृत्व में पिछले ढाई दशकों से पौधे लगाने का कार्य कर रही है। सात साल पहले यहां प्रधानाचार्य तोता सिंह के सहयोग से लगाए गए पौधे आज बड़े पेड़ बन चुके हैं।
