हरोली/ऊना, 19 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के कैशियर बाबा सुखदेव सिंह जी के जीजा जी, सम्मानित डॉ. सतपाल सेखोवाल ने अपने सुपुत्र लक्की कुमार का शुभ आनंद विवाह दहेज रहित कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।
डॉ. सतपाल सेखोवाल ने लड़की पक्ष द्वारा दिए जाने वाले दहेज का कोई भी सामान स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि बच्चे अच्छी नौकरियों में स्थापित हैं और घर में किसी भी वस्तु की कोई कमी नहीं है। उन्हें केवल एक समझदार और योग्य लड़की की आवश्यकता थी, जो सतगुरु रविदास महाराज जी की कृपा से पूरी हो गई।
इस दहेज रहित विवाह की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोग इसे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश के रूप में देख रहे हैं।
इस मौके पर तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह जी, बाबा नरेश सिंह जी, बाबा सुखदेव सिंह जी, कैशियर हरभजन सिंह जी, सरपंच रोशन लाल, बिंदर सिंह जी और सतपाल सिंह जी ने परिवार को बधाई दी और इस पहल की प्रशंसा की।
साथ ही नवविवाहित जोड़े को गुरु घर की ओर से सिरोपाओ की बख्शिश भी भेंट की गई।