हरियाणा /पंचकूला:– जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में चल रहे चौथे यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होकर विजेता, उपविजेताओं को पुरस्कार दिए एवं ट्रॉफी भेंट की तथा कहा कि खेल हमारी जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है ,इसलिए युवाओं को जरूर कोई न कोई खेल जरूर खेलना चाहिए । उनके पंचकूला पहुँचने पर कॉमन वेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल एम पी सिंह जो इस टूर्नामेंट के आयोजक है ने जजपा जिलाध्यक्ष ओ पी सिहाग एवं नेताओं के साथ डॉ अजय सिंह चौटाला का स्वागत किया। 
उल्लेखनीय है डॉ अजय सिंह चौटाला अखिल भारतीय टेबल टेनिस फेडरेशन एवं कॉमन वेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन के काफी सालो तक अध्यक्ष रहे हैं तथा पूरे भारत में टेबल टेनिस के खेल को बढ़ावा देने में उन्होंने कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। डॉ अजय सिंह ने कहा कि पंचकूला एवं हरियाणा के लिए बड़े गर्व की बात है इस प्रतियोगिता में देश भर से विभिन्न आयु वर्ग के
लगभग 1800 टेबल टेनिस खिलाड़ी भाग लेने आए हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन अखिल भारतीय टेबल टेनिस फेडरेशन की तरफ से किया जा रहा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के अच्छे आयोजन के लिए आल इंडिया टेबल टेनिस फेडरेशन की भी दिल खोलकर सराहना की।
इस अवसर पर जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह के साथ जजपा पंचकूला जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेज सिंह तेवतिया,अनीता तेवतिया, जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज ,पंचकूला जजपा हल्का अध्यक्ष पार्षद राजेश निषाद, पंचकूला जजपा कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा, जिला महासचिव रणधीर पवार, जिला सचिव हीरामन वर्मा, युवा नेता प्रतीक अहलावत सहित काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।