हरोली/ऊना, 27 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- गांव बाथड़ी, तहसील हरोली, जिला ऊना के होनहार छात्र दिव्यांश सिंह बैंस, सुपुत्र जरनैल बैंस ने यूकेजी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दिव्यांश वर्तमान में एसएसआरवीएम (SSRVM) नया नंगल विद्यालय में अध्ययनरत हैं। वह अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के लिए जाने जाते हैं। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि दिव्यांश पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।
इस उपलब्धि से जहां परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं स्कूल स्टाफ और गांववासियों ने भी गर्व महसूस किया है। स्थानीय लोगों ने दिव्यांश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।