रतिया, 7 मई :- गतका, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 9 , 10 मई को  गुरु नानक डिफेंस व स्पोर्ट्स अकैडमी रतिया में होगी। गतका एसोसिएशन ऑफ फतेहाबाद द्वारा गतका ,अथवा फतेहाबाद तीरंदाजी संघ द्वारा तीरंदाजी जिला खेल प्रतियोगिता 9 मई को करवाई जाएगी।
10मई को एथलीट्सके सारे इवेंट,वॉलीबॉल कबड्डी खो खो जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 09 मई को गुरु नानक डिफेंस व स्पोर्ट्स अकैडमी का सुबह 09 बजे शुभारंभ होगा । अकैडमी में सभी खेलों के ट्रेंड क्वालिफाइड कोच पहुँज चुके है जो खिलाड़ियों को नैशनल इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार करेंगे अथवा सरकारी नौकरियों के लिए तैयार करेंगे। खेलों के साथ पुलिस अथवा फौज में नौकरियां के लिए ट्रैनिंग दी जाएगी। खिलाड़ियों अथवा पुलिस  फौज की ट्रेनिंग लेने वाले लड़कों एवं लड़कियों के लिए क्वालिफाइड कोचों के साथ होस्टल का प्रबंध किया गया हैं। यह जानकारी अकैडमी के सी.ई.ओ. गुरजीत सिंह अथवा हेड कोच सुमित कुमार ने दी l