हिसार, 22 मार्च:- शिव मंदिर ट्रस्ट, एम.सी. कालोनी के तत्वाधान में शिव मंदिर में नवरात्रों के उपलक्ष्य में माता की चौकी का आयोजन किया गया। सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेका। मंदिर ट्रस्ट के प्रधान रामअवतार अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम के मेयर प्रवीण पेापली द्वारा ज्योत प्रचण्ड करने के बाद फतेहाबाद की भजन गायिका दीप आदित्य व हिसार के गायक राजेन्द्र काका ने माता रानी का गुणगान किया। देर रात तक महामाई के जयकारे गूंजते रहे।
भजनों में मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है.. .., आज मैनू नच लेन दे.. .., नंगे-नंगे पैर चल दौड़ आई मां.. .., कीर्तन है की है रात मैय्या आज थाने आणा है.. .., मैया है मेरी शेरों वाली सच्चा है मां का दरबार.. .., आएगी शेरों वाली मां दिल से बुलाकर देख.. .., आज मैया का जगराता के भेंटें गाएंगे.. .., दाती दा दीदार, दीदार मैंनु होया.. .., चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है.. .. भेंटें गाकर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान झांकी भी निकाली गई। मेयर प्रवीण पोपली को पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जी.एस.टी. के असिस्टेंट कमिश्नर के.के. सिंगला, पार्षद संजय डालमिया, डॉ. रविन्द्र गुप्ता, पूर्व पार्षद नरेश सिंगल, भीमसेन आहुजा, रामनिवास गोयल आदमपुरिया, संजय गोयल, अनिल बंसल, सीताराम, कैलाश रानी, राकेश गर्ग, राजेश सैनी, चंद्रप्रकाश, सुरेन्द्र जैन, कमल मेहता, अमरनाथ, रामनिवास गोयल, प्रमोद गोयल, डॉ. अनिल शर्मा, तारासिंह, विरेन्द्र गुप्ता, सुभाष मित्तल, राकेश अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, आर.एस.पानु, राजू सोनी, निपुण आदि भी उपस्थित रहे।
ट्रस्ट के प्रधान रामअवतार अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में आए हुए भक्तों ने नवरात्रों के उपलक्ष्य में मंदिर में जल रही सैंकड़ों अखण्ड ज्योतों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि मंदिर में चल रहे नवरात्रों के अंतिम दिन हवन करके नवरात्र कार्यक्रम का समापन कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
शिव मंदिर एमसी कालोनी में माता की चौकी में घंटों झूमे श्रद्धालु
