हिसार: श्री रामलीला कमेटी कटला के 129वें श्री रामनवमी महोत्सव का उत्साह चरम पर है। इसलिए कटला रामलीला के तत्वावधान में देवी भवन के गोयनका सदन में चल रही श्रीराम कथा के सातवें दिन विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरी निष्ठा से श्रीराम कथा का श्रवण किया। श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास भावेश कृष्ण भारद्वाज ने श्रीराम कथा के दौरान जब भरत चरित्र से साक्षात्कार करवाया तो उपस्थित श्रद्धालु भावविह्वल हो उठे।
भावेश कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि भरत ने राज्य का लोभ छोडक़र बड़े भाई श्रीराम के प्रति आस्था जताते हुए त्याग, निस्वार्थ प्रेम व आदर्श भातृ प्रेम का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भाइयों को आपस में इसी तरह प्रेमपूर्वक व्यवहार करते हुए परिवार में एकजुटता व सामंजस्य बनाए रखना चाहिए।
श्रीराम कथा के सातवें दिन विधि-विधान से पूजा ऋषिराज बुड़ाकिया ने संपन्न करवाई और इंद्रसेन बंसल व दीपक गर्ग ने प्रसादम की व्यवस्था में योगदान दिया। सातवें दिन की श्रीराम कथा के दौरान धर्मपाल मित्तल, सतनारायण टेलटिया, शिव कुमार गोयल, अंजनी कुमार ऑटो मार्केट, दयानंद सिंगल व पुरुषोत्तम तायल अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर अरविंद गुप्ता, विनोद अग्रवाल, राजेंद्र बंसल, वीरभान बंसल, सज्जन गुप्ता, राजेश शर्मा, रविंद्र गोयल, सतीश बंसल, सतनारायण गोयल, कमल किशोर, विनोद वर्मा, रामनिवास परसा, पंकज गर्ग, अशोक गुप्ता, जनकराज गुप्ता, राकेश अग्रवाल, प्रवीन बंसल, एन. के. गोयल, अशोक शर्मा व नंद किशोर सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
श्रीराम कथा के दौरान श्री रामलीला कमेटी कटला के प्रधान विनोद गुप्ता, सचिव ललित गोयल, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार लोहिया, उप प्रधान अनूप बिंदल व सह सचिव राजकुमार जैन उपस्थित रहे। इनके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य विनोद कंसल, राजेश बंसल, राधेश्याम अग्रवाल, दिनेश जैन, प्रवीन सिंगल व चंद्रभान सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
श्री रामलीला कमेटी कटला के प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता 27 मार्च की रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारियों में पूरी शिद्दत से जुटे हैं।
उन्होंने बताया कि 27 मार्च को देवी भवन के गोयनका सदन में हवन के उपरांत भव्य रामनवमी शोभा यात्रा हिसार के मोहना मंडी, पुरानी मंडी रोड, पारिजात चौक, लाजपतराय चौक, गुरुद्वारा रोड, तिलक बाजार, गुलाब सिंह चौक, वकीलान बाजार, मोती बाजार, गांधी चौक, दिल्ली गेट, आर्य बाजार, राम चाट भंडार, राजगुरु मार्केट व हनुमान मंदिर से होते हुए वापस मोहना मंडी पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा में विभिन्न झांकियां निकलेंगी और बच्चे देवी-देवताओं का स्वरूप धारण करेंगे।
कथा व्यास भावेश कृष्ण भारद्वाज ने श्रीराम कथा के दौरान विभिन्न प्रसंग साझा करते हुए कहा कि बहुत से श्रद्धालु पूछते हैं कि भगवान को कहां ढूंढें। उन्होंने कहा कि यदि सच्ची आस्था रखते हुए देखा जाए तो भगवान कहां नहीं है, वह सब जगह है। वह शायद इसलिए नहीं दिखते क्योंकि हमारी निष्ठा व श्रद्धा में कुछ न कुछ कमी है।
उन्होंने कहा कि वैसे भी भगवान की तो अनुभूति की जा सकती है। भावेश कृष्ण भारद्वाज ने समझाया कि बहुत से भक्त कथा या कीर्तन सुनने के बाद कहते हैं कि आनंद आ गया। अब आनंद को दिखाया तो नहीं जा सकता उसकी अनुभूति की जा सकती है। इसी भांति सच्चे मन से आराधना की जाए तो प्रभु की भी अनुभूति हो सकती है।
कटला रामलीला की श्रीराम कथा में भरत चरित्र का वर्णन सुनकर श्रद्धालु हो गए भावविह्वल
