रतिया, 22 फ़रवरी:- श्री बाला जी महाराज श्री काजलां धाम हिसार के सौजन्य से श्री काजलां धाम भगत मंडल रतिया के तत्वाधान में "अष्टम" श्री सुंदरकांड पाठ एवं भव्य रात्रि जागरण" का भव्य आयोजन अनाज मंडी प्रांगण में शनिवार रात्रि 7 बजे बड़ी धूमधाम से किया गया,जिसमें सर्वप्रथम गुरु जी महाराज काजलां धाम प्रेरणा स्रोत श्रद्धेय ब्रह्मलीन पूज्य श्री रमेश कुमार जोशी जी के आशीर्वाद से गुरु जी महाराज काजलां धाम भाई जी श्री अंजनी कुमार जोशी जी ज्योति प्रचंड कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और रात्रि 10.00  बजे तक श्री सुंदरकांड का पाठ किया।
 तपश्चात भजन कीर्तन का दौर शुरू हुआ,जो सुबह तक चलता रहा। सुबह तक चले भव्य रात्रि जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जय बजरंगी जय हनुमान के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।जागरण में बाला जी अलौकिक दरवार व फूलो की सजावट देखने योग्य थी। रंग बिरंगी लड़ियों से दरवार को ऐसे सजाया गया था जैसे धरती पर स्वर्ग उतर आया हो।मनमोहक इत्र वर्षा ने सभी का मन मोह लिया। 
इस भव्य रात्रि जागरण में दिल्ली से प्रसिद्ध भजन गायक  शीतल पांडे,हनुमानगढ़ से देव चुघ, फतेहाबाद से ईशा सरल आदि कलाकारों ने श्री बाला जी की महिमा पर एक से बढ़कर एक समधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झुमने पर विवश कर दिया। बालाजी का अटूट लंगर वितरित किया गया। सुबह 7 बजे आरती व प्रसाद वितरण के साथ भव्य रात्रि जागरण का समापन हुआ।  इस मौके पर काजलां धाम भक्त मंडल के समस्त सदस्य मौजूद रहे।