फतेहाबाद, 11 मार्च:- *पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस* की अध्यक्षता में आज पुलिस लाइन फतेहाबाद के एनजीओ मेस के मीटिंग हाल में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी प्रवेक्षण अधिकारी (Supervisory Officers) उपस्थित रहे।
             बैठक के दौरान एसपी ने जिले में अपराध की वर्तमान स्थिति, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की विवेचना, वारंट निष्पादन, पीओ/बदमाशों की धरपकड़, साइबर अपराध और अन्य संवेदनशील मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लंबित मामलों की गंभीरता से जांच कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।
            इस गोष्ठी में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक सुश्री दिव्यांशी सिंगला, डीएसपी हैडक्वार्टर व क्राइम उप पुलिस अधीक्षक कुलवंत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक टोहाना नर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद ट्रेफिक जगदीश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक भट्टू कलां संजय सिंह, प्रवाचक सहायक उपनिरीक्षक संदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

*जनसहभागिता को बताया अहम*
           एसपी ने कहा कि जनता की भागीदारी के बिना पुलिस व्यवस्था प्रभावी नहीं हो सकती। आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और पुलिस पर विश्वास बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस टीमों को फील्ड में सक्रिय रहकर लोगों से संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

*नियमित निगरानी और रिपोर्टिंग अनिवार्य*
           उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हर दिन की रिपोर्ट मुख्यालय को समय पर भेजें और किसी भी स्थिति में तत्काल, प्रभावी व प्रोफेशनल कार्रवाई सुनिश्चित करें। एसपी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी अनुशासित, सतर्क और जिम्मेदार रवैया अपनाएं।