होशियारपुर/खानपुर/ऊना (हिमाचल) - डेरा बाबा गोबिंद दास जी खानपुर ऊना (हिमाचल) में बाबा जी का वार्षिक समागम व भंडारा हर साल की तरह इस साल भी 15 जून को मौजूदा गद्दी नशीन संत बाबा रविंदर दास जी द्वारा समस्त संगत के सहयोग से बड़े प्रेम व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संत बाबा रविंदर दास जी ने बताया कि इस वार्षिक समागम व भंडारे को समर्पित श्री अखंड पाठ साहिब 13 जून को सुबह 10 बजे आरंभ किया जाएगा। 15 जून को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा।
इसके बाद सुबह 11 बजे निशान साहिब जी की रस्म होगी और 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कीर्तन होगा। दोपहर 1:30 से 2 बजे तक गद्दीनशीन समारोह होगा तथा श्रद्धालुओं को निरंतर बाबा जी का भंडारा परोसा जाएगा।
डेरा बाबा गोबिंद दास जी का वार्षिक समागम व भंडारा 15 को - संत बाबा रविंदर दास
