हरियाणा/हिसार: विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों का आयोजन अलबामा ब्ररभिगम अमेरिका में 27 जून से 7 जुलाई तक आयोजित होंगे। जिसमें साइकिलिंग से भारत का प्रतिनिधि करती हुई हरियाणा की बेटी रूचिका सिंह अपना दमखम दिखाएंगी।  
इससे पूर्व भी अनेक अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर अपना दबदबा दिखा चुकी है। उसी के बलबूते पर पुलिस में चयन हुआ था। साइकलिस्ट रुचिका सिंह कई वर्षों से हरियाणा राज्य के लिए खेल रही है । 
रुचिका सिंह के माता-पिता दोनों भी राजकीय सेवाओं में है और उनको भी हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के महासचिव नीरज तंवर ने शुभकामनाएं दी और कहां कि हरियाणा के लिए गौरव की बात है वही उन्होंने कहा अच्छा प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक लाने का काम करेगी जिस देश का नाम ऊंचा होगा ।