हरियाणा/पंचकूला:– शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद उधम सिंह चौक पंचकूला पर पहुँच कर जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके दिए गए बलिदान को याद किया। ओ पी सिहाग ने कहा कि जलियांवाला बाग कत्लेआम का बदला लेने वाले महान क्रांतिकारी उधम सिंह के 87वे शहीदी दिवस को आज सारा देश उनको नमन कर रहा है।
उनकी महान शहादत आज भी हमारे लिए देश सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा है। इस अवसर पर उनके साथ कम्बोज सभा पंचकूला के सलाहाकार डॉक्टर महेंद्र सिंह कम्बोज, सभा के प्रधान रविन्द्र कम्बोज, सभा के उपप्रधान मनमोहन कम्बोज तथा बीजेपी नेता राजेंद्र नूनीवाल उपस्थित थे।
