करनाल:  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लोगों से आह्वान किया है कि वे संतों की विचारों से जुड़कर जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि संतों ने हमेशा पाखंड और अंधविश्वास का विरोध किया है तथा सादा व आध्यात्मिक जीवन जीने का उपदेश दिया है। वे मनुष्य को अज्ञान से निकालकर ज्ञान के मार्ग पर ले जाते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण रविवार को बसताड़ा की चतरगढ़ कालोनी में एक धार्मिक आयोजन में संगत को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने संत गुरु रविदास को नमन करते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि कीर्तन में एक अलग तरह के आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी आयोजित किए जाएं। इससे अच्छा वातावरण बनें।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने संगत से अपील की है कि संत-महापुरूषों की विचारधारा से जुडक़र अपने बच्चों को भी अच्छी शिक्षा व संस्कार दें। अच्छी शिक्षा रोजगार के द्वार खोलती है। उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद से उन्हें स्पीकर के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। समाज हित में उनके स्तर पर कोई भी कार्य हो तो निसंकोच बताएं। उन्होंने कहा कि मिलजुल कर इस क्षेत्र को आगे बढ़ाना है।  श्री कल्याण ने इस अवसर पर दो-तीन पंछियों को पिंजरे से मुक्त कर खुले आसमान में छोड़ा। इस मौके पर संत कृष्ण दास भी मौजूद रहे। श्री कल्याण को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।