मोहाली, 29 जून:- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के तहत आज विधानसभा क्षेत्र मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए 2 बसें विधायक कुलवंत सिंह की देखरेख में रवाना की गईं। आज एक बस को गांव दूराली सेक्टर-101 से संगत के लिए, जबकि दूसरी बस को मतेमाजरा गांव से हलका कोऑर्डिनेटर फूलराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के हलका कोऑर्डिनेटर फूलराज सिंह ने बताया कि गांव दूराली से करमजीत सिंह जबकि गांव मतेमाजरा से सरपंच परमिंदर सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं से भरी बस को रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि श्री अमृतसर साहिब में श्री दरबार साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, राम तीरथ वाल्मीकि मंदिर, वाघा बॉर्डर और जलियांवाला बाग के दर्शन करने के लिए संगत के रूप में जा रहे श्रद्धालुओं में बस रवाना होने के दौरान उत्साह देखते ही बनता था।
इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं में इस बात को लेकर बेहद सुकून महसूस किया जा रहा था कि वे इस ऐतिहासिक पल के गवाह बन सके हैं। यूं तो हर कोई इन तीर्थ स्थलों की यात्रा पर जाता जरूर है, लेकिन संगत के रूप में इस तीर्थ यात्रा पर जाना अपने आप में एक बेहतरीन अनुभव है। हलका कोऑर्डिनेटर फूलराज सिंह (स्टेट अवार्डी) ने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और हलका विधायक कुलवंत सिंह का विशेष रूप से धन्यवाद भी किया जा रहा था, जिन्होंने उन्हें यह महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।
हलका कोऑर्डिनेटर फूलराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं द्वारा भारी संख्या में पंजीकरण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक कुलवंत सिंह और मोहाली कॉरपोरेशन के मेयर अमरजीत सिंह समाना द्वारा आए दिन इन बसों को हरी झंडी दिखाकर पूरे उत्साह और जोश के साथ रवाना किया जा रहा है। फूलराज सिंह ने बताया कि जुलाई महीने से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तीसरी बस भी रवाना हुआ करेगी।
इस मौके पर करमजीत सिंह के अलावा हरजिंदर सिंह, सरदारा सिंह, सोहन सिंह, धन्ना सिंह, चेतन सिंह, भूपिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, मेवा सिंह, प्यारा सिंह, हरी सिंह, जग्गा सिंह, करमजीत सिंह, सरदारा सिंह, हरजिंदर सिंह-लंबरदार और सोम सिंह भी उपस्थित थे।