चंडीगढ़ (हरमिंदर सिंह नागपाल):- प्रसिद्ध पंजाबी लेखक बहादुर सिंह गोंसल ने आज अपने निवास स्थान पर अपनी नव-प्रकाशित बाल पुस्तक ‘बाल सिखिया सागर’ हिंदी के प्रतिष्ठित साहित्यकार प्रेम विज को भेंट की। यह पुस्तक बाल कहानियों का संग्रह है, जिसमें 153 बाल कहानियां शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि बहादुर सिंह गोंसल का पंजाबी बाल कहानी लेखन में महत्वपूर्ण स्थान है। अब तक उनकी 125 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी कई पुस्तकों का हिंदी और अंग्रेजी में भी अनुवाद हो चुका है। श्री गोंसल को चंडीगढ़ साहित्य अकादमी सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।