अंबाला, 11 नवंबर (आर. सिंह):- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज कल, गुरुवार 12 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक केवल अपने अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की शिकायतों का समाधान करेंगे। इस दौरान केवल अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के निवासी ही अपनी समस्याएं लेकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उनसे मिल सकेंगे। शिकायतों की सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।