हरोली/ऊना, 13 जून (राजवीर चोपड़ा):- भीषण गर्मी के बीच हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव बीदड़वाल में श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की पावन स्मृति में उनके श्रद्धालुओं द्वारा राहगीरों के लिए ठंडी मीठी लस्सी की छबील लगाई गई। यह सेवा बीदड़वाल बस स्टैंड पर आयोजित की गई, जहां बड़ी संख्या में राहगीरों, स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने लस्सी का प्रसाद ग्रहण किया।
श्रद्धालुओं ने बताया कि इस तरह की सेवा का उद्देश्य गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ मानवता और सेवा भावना का संदेश देना है। छबील के दौरान लोगों को ठंडी और मीठी लस्सी वितरित की गई, जिसे लोगों ने बेहद सराहा।
सेवा कार्य में गांव बीदड़वाल के अशोक धीमान, सौरभ, नरेंद्र, गौरव, जश्न धीमान, कुनाल, रितिक, अजय, गोल्डी, विशाल, रामतिलक, उपप्रधान मोनी ठाकुर, पूर्व प्रधान विकास राणा, राज, जसबीर, रोहित सहित अन्य युवाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी समाजसेवा और जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि लोगों की सेवा के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों को भी बढ़ावा मिल सके।