होशियारपुर:- होशियारपुर के सुखियाबाद से माता वैष्णों देवी और शिव खोड़ी धाम की यात्रा के लिए बस रवाना की गई। यात्रा का शुभारंभ धार्मिक मंत्रोच्चार और जयकारों से किया गया। इस अवसर पर पार्षद एडवोकेट लवकेश ओहरी ने यात्रियों को शुभकामनाएं दी और सुरक्षित यात्रा की कामना की।
यात्रा को लेकर सभी यात्रियों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आरके कपूर, दिलबाग राय, मुगेश मोदगिल, डा. संजीव, रमन शर्मा, लाडी, राजेश मोदगिल, मनीश मोदगिल, अमिल नंदा कनाडा वाले, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सुखियाबाद से माता वैष्णों देवी और शिव खोड़ी धाम की यात्रा के लिए बस रवाना
