नवांशहर, 5 नवंबर (जतिंदर पाल सिंह कलेर):- जिला शहीद भगत सिंह नगर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा को और मजबूत करने के लिए संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिला अध्यक्ष पंकज कुमार ने पार्टी के मेहनती, समर्पित और सक्रिय युवा नेता सुषांत जसवाल को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त कर युवाओं में नया जोश भर दिया है।
इस नियुक्ति से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुषांत जसवाल की नियुक्ति केवल एक पद नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और समर्पण की जीत है। वह लंबे समय से बिना किसी पद की लालसा के पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए काम करते आ रहे हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हमेशा मेहनती कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान मिलता है। सुषांत जसवाल ने हर मोर्चे पर पार्टी के लिए तन-मन से काम किया है। युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने, समाज सेवा के कार्यों में आगे रहने और संगठन के विस्तार के लिए उनके प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं।
पंकज कुमार ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। आज का युवा ही कल का नेता है। इसलिए जरूरी है कि युवा पीढ़ी को सही दिशा दी जाए और उन्हें देश सेवा तथा समाज सेवा से जोड़ा जाए। सुषांत जसवाल के नेतृत्व में जिले में युवा मोर्चा की गतिविधियां और तेज होंगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि सुषांत जसवाल अपनी नई जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी, लगन और निष्ठा से निभाएंगे। वह गांव-गांव और शहर-शहर जाकर युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर सुषांत जसवाल ने जिला अध्यक्ष पंकज कुमार और समूचे नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह पार्टी की ओर से जताए गए विश्वास पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वह युवाओं को नशे से दूर रहने, शिक्षा और समाज सेवा की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात काम करेंगे।
अंत में पंकज कुमार ने सुषांत जसवाल को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
