हांसी:–गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हनुमान मंदिर नारनौंद में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम एवं भजन के दौरान हनुमान मंदिर समिति द्वारा भाजपा जिला महामंत्री विजेंद्र लोहान को अंगवस्त्र एवं भगवान हनुमान का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति ज्ञान, संस्कार और जीवन की सही दिशा प्राप्त करता है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा भजन-कीर्तन का आनंद लिया।
इस अवसर पर हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन नरेश जांगड़ा, नारनौद नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शमशेर सैनी, हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्ण मोठिया, सजन जांगड़ा, अनिल दुहन, नरेश वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अंत में विजेंद्र लोहान ने हनुमान मंदिर समिति का सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, संस्कारों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
गुरु पूर्णिमा पर हनुमान मंदिर नारनौंद में भाजपा जिला महामंत्री विजेंद्र लोहान हुए सम्मानित
