गढ़शंकर:- पखोवाल निवासी जोगा सिंह जी ने अपना जन्मदिन एक जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्ति को व्हीलचेयर देकर मनाया। इस मौके पर राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसायटी यूके एंड पंजाब की पूरी टीम उनके साथ मौजूद रही।
हैप्पी साधोवाल ने बताया कि गांव-गांव जाकर व्हीलचेयर देने की जो मुहिम चलाई गई है, उसके तहत आज जेजो के पास गांव लसाड़ा में जसवीर राम को व्हीलचेयर प्रदान की गई।
जीवन जागृति मंच के प्रधान प्रिंसिपल बिक्कर सिंह जी ने जहां जोगा सिंह जी को बधाई दी, वहीं यह भी कहा कि हमें अपने जन्मदिन इसी तरह किसी जरूरतमंद की मदद करके मनाने चाहिए।
डॉक्टर लखविंदर लक्की ने बताया कि उनकी संस्था ने हजारों ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर जरूरतमंद लोगों को दी हैं, और असली खुशी तब होती है जब जोगा सिंह जैसे लोग अपना जन्मदिन जरूरतमंदों के साथ मनाते हैं।
इस अवसर पर जेजो के सरपंच परवीन कुमार सोनी जी ने आए हुए सम्मानित सज्जनों का धन्यवाद किया और इस नेक पहल के लिए बधाई भी दी। रॉकी मौला जी और प्रिंसिपल दिलबाग राय जी ने जोगा सिंह के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए आज एक पौधा भी लगाया।
साथ ही इंग्लैंड में बैठे राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन डॉक्टर अमरजीत राजू जी का धन्यवाद किया गया, जिनकी बदौलत यह सारा कार्य हो रहा है।
जरूरतमंद को व्हीलचेयर देकर मनाया जन्मदिन
