हिसार, 7 मार्च:- परमहंस श्रीयोग दरबार ब्रह्म ज्ञान मंदिर, शांति नगर एवं श्रीयोग भगवान कृष्ण कपिला गौशाला के तत्वाधान में ब्रह्मलीन संत उपरामानंद महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में जन्मोत्सव के रंग महाराजजी के संग कार्यक्रम श्रीयोग उपराम आनंद धाम नजदीक ग्लोबल स्पेस, दिल्ली रोड़ पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भजन सम्राट भैय्या दिव्य दास ने भजनों की वर्षा की जिन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इससे पूर्व प्रात: ब्रह्म ज्ञान मंदिर, शांति नगर में नौ दिन पूर्व रखे गये रामायण पाठ का संत रामानंद महाराज के सान्निध्य में भोग डाला गया। सायंकाल आयोजित राधा नाम संकीर्तन में भव्य दरबार लगाया गया। हिसार व आसपास के क्षेत्रों से आये सैंकड़ों लोगों ने दरबार में माथा टेका प प्रसाद ग्रहण किया।
गायकार भैय्या दिव्य दास गाए गए भजनों में मुझे वृंदावन बुलाया ये कृपा नहीं तो क्या है.. .., श्यामा होली खेलन आईयां तेरियां सालियां वे .. .., आज बृज में होरी मोरे रसिया.. .., दुनिया हुई दीवानी तेरे प्यार में कन्हैया, श्यामा प्यारी कुंज बिहारी.. .., मेरी करुणामयी सरकार मिला दो ठाकुर से एक बार.. .., ओ बरसाने वाली.. .. आदि मुख्य रहे। भजनों पर घंटों तक श्रद्धालु झूमते रहे। फूलों की होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
इस अवसर पर संत रामानंद महाराज के अलावा कई साध्वियों ने प्रवचन दिए। केक काटकर ब्रह्मलीन संत उपरामानंद महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। नगर के अनेक गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। सभी अतिथियों को पटका पहनाकर व स्मृति चिह्ल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर भंडारा चलाया गया।
योग उपराम आनंद धाम में जन्मोत्सव के रंग महाराजजी के संग आयोजित
