हरियाणा/हिसार: भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा, बरवाला द्वारा विशाल टेंट हाउस परिसर में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर जनसेवा कार्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी ने की। इस पावन पर्व को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए संस्था द्वारा जनहित में आलू के प्रसाद एवं गन्ने के जूस की छबील का भव्य आयोजन किया गया। इस सेवा प्रकल्प की संयोजक मंजू सरदाना रहीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अमित कथूरिया ने कहा कि निर्जला एकादशी जैसे पावन पर्व हमें सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। ऐसे सेवा कार्य समाज में आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
शाखा संस्थापक डॉ. सुंदरलाल चावला ने कहा कि भारत विकास परिषद सदैव सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ समाज हित में कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही सच्ची पूजा है तथा संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार जनकल्याण के कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में विवेकानंद शाखा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पूर्ण ऊर्जा और निष्ठा के साथ उपस्थित रहे। शाखा सचिव आशा चुघ ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें निरंतर ऐसे सेवा कार्य करते रहना चाहिए ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों तक सेवा का लाभ पहुंच सके।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, सचिव कुमारी आशा चुघ, कोषाध्यक्ष देवराज असीजा, शाखा संस्थापक डॉ. सुंदरलाल चावला, संपर्क गतिविधि संयोजक राजेश सलूजा,गरिमा सलूजा, राष्ट्रीय अवॉर्डी विकास रत्न महेंद्र सेतिया, मंजू सरदाना, आशुतोष शर्मा, अमित कथूरिया, मास्टर सुदर्शन खुराना, रुस्तम सोनी, मास्टर केवल कृष्ण, हर्षा पठनेजा, रीमा, महेश कक्कड़, सुनीता मनचंदा, लीला कृष्ण कथूरिया, राज मिढ़ा, पूर्व सचिव सूबे सिंह शेखावत, बाली सोनी, डॉ. राजेन्द्र मौर्या, सुनीता पठनेजा, नवीन आहूजा, वीरभान मिड्डा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।