हांसी:– शहर के गीता भवन में श्री श्यामा श्याम सखा मंडल की तरफ से रविवार को भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें भजन रस प्रवाहक हिसार से भजन गायक भैया दिव्य दास अपनी सुमधुर आवाज में ठाकुर के भजनों का रसपान करवाएंगे। उनसे पहले भैया पीयूष हरिनाम संकीर्तन करेंगे। 
रविवार शाम को सायं 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रभु इच्छा तक भजनों का दौर चलेगा। मंडल के प्रधान अशोक गांधी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में लोकमंगल की कामना से उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। भजन संध्या के बाद भोग प्रसाद व भंडारे की व्यवस्था रहेगी। मंच का संचालन अशोक गांधी करेंगे।