रतिया, 6 दिसम्बर:- गुरुद्वारा बाबा विश्वकर्मा साहिब द्वारा संगत के सहयोग स्वरूप स्थानीय जरूरतमंद परिवारों को सहयोग स्वरूप शादी के मौके पर घरेलू समान दिया गया।  इस बारे जानकारी देते हुए गुरद्वारा कमेटी के सचिव अवतार सिंह ने बताया कि गुरूद्वारा कमेटी द्वारा संगत के सहयोग से समय समय पर धार्मिक कार्यों के साथ साथ समाजिक गतिविधियां भी आयोजित की जाती है। 
उन्होंने बताया शादी के मौके दो जरूरतमंद परिवारों को घर हेतू जरूरी घरेलू समान का सहयोग दिया गया। उन्होंने बताया कि जैसे जैसे उनके पास जरूरतमंद परिवार का पता चलता है उसके अनुसार सहयोग किया जाता है। इससे पहले भी कई बार विवाह मौके सामान दिया गया है। 
उन्होंने बताया संगत के सहयोग से आगे भी इस तरह समाज सेवा के कार्य जारी रहेंगे। इस मौके पर प्रधान कश्मीर सिंह, सचिव अवतार सिंह,मेजर सिंह, गुरमीत सिंह, तरलोचन सिंह रूपाल, बलराज सिंह, राजू सिंह, जगतार सिंह सहित मौजूद रहे।