हांसी:–डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, हांसी के जिला महामंत्री एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा हांसी मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना ने जानकारी देते हुए कहा कि इस अवसर पर एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया ने बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब का पूरा जीवन शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा।
उन्होंने संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिलाया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की नायब सरकार बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज में समानता व भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया और सभी ने एक स्वर में बाबासाहेब अमर रहें के नारे लगाए और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रतिज्ञा की।
इस अवसर पर जिला सचिव ओमपाल यादव, जिला कार्यालय प्रभारी मनजीत सिंह जांगड़ा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोल्डी सैनी, मण्डल अध्यक्ष तनुज खुराना, पूर्व जिला विस्तारक वजीर जमावडी,अक्षय शर्मा, विक्रम चोपड़ा, राम अवतार गुज्जर आदि मोज़ूद रहे।
बाबा साहेब का पूरा जीवन शोषित वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा रतेरिया
