20 फरवरी होशियारपुर- डेरा बाबा गोबिंद दास जी खानपुर (ऊना) में संत बाबा गोबिंद दास जी की वार्षिक पुण्यतिथि 26 फरवरी को वर्तमान संत बाबा रविंदर दास जी द्वारा समस्त संगत के सहयोग से बड़े प्रेम व श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। 
इस संबंध में जानकारी देते हुए संत बाबा रविंदर दास जी ने बताया कि इस वार्षिक वर्षगांठ समारोह को समर्पित 24 फरवरी को प्रातः 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए जाएंगे तथा 26 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले जाएंगे तथा प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कीर्तनी जत्थों द्वारा गुरबाणी का सुंदर कीर्तन किया जाएगा|
 इस अवसर पर पंजाब व हिमाचल के विभिन्न संप्रदायों व डेरों के संत संगत को संबोधित करेंगे तथा संगत को बाबा जी का भंडारा निरंतर परोसा जाएगा।