हरोली/ऊना, 8 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- संत ढांगू वाले गुज्जर राजकीय महाविद्यालय, बीटन के लिए यह गर्व का विषय है कि वाणिज्य विभाग के सहायक प्रोफेसर श्री रमेश कुमार ने एनसीसी आर्मी सीनियर डिवीजन में लेफ्टिनेंट (Lieutenant) रैंक हासिल की है।
उन्होंने यह उपलब्धि महाराष्ट्र के कामटी स्थित आर्मी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में आयोजित तीन माह के ओटीए (OTA) प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद प्राप्त की।
इस अवसर पर श्री रमेश कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और वरिष्ठों के मार्गदर्शन से ही यह मुकाम हासिल किया जा सका है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमिक्षा गुप्ता ने उन्हें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है और इससे विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने भी श्री रमेश कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।