होशियारपुर:- ऊना रोड, बजवाड़ा में अशीर्वाद परमदयाल पब्लिक स्कूल में 23 नवंबर को स्कूल का वार्षिक समारोह बहुत ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रहा है। विद्यार्थी इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, कार्यक्रम में प्रख्यात शिक्षाविद् और समाजसेवी संजीव कुमार मुख्य अतिथि होंगे। एडवोकेट अश्विनी वर्मा कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत करेंगे,
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, नाट्य रूपांतरण, संगीत प्रदर्शन और उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित करने जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी। यह जानकारी प्रिंसिपल गीता भल्ला, डायरेक्टर रविंदर खन्ना तथा पूरे स्कूल प्रबंधन व स्टाफ की ओर से साझा की गई।
उन्होंने सभी अभिभावकों और स्थानीय निवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। समारोह का आयोजन सुबह 11:00 बजे स्कूल प्रांगण में किया जाएगा।
अशीर्वाद परमदयाल पब्लिक स्कूल में 23 नवंबर को वार्षिक समारोह करवाया जा रहा हैप्रिंसिपल गीता भल्ला
