संतोषगढ़/ऊना, 4 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रही कार सेवा के तहत दरबार साहिब की चौथी सजावटी गुंबद का लैंटर सफलतापूर्वक डाला गया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सेवादार पहुंचे तथा लैंटर की सेवा में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।
प्रबंधक कमेटी के प्रयासों से दरबार साहिब की चारों सजावटी गुंबदों के लैंटरों का कार्य पूर्ण हो गया है। गुंबदों के तैयार होने से गुरु घर की सुंदरता में और भी वृद्धि हो रही है तथा संगतों में खुशी की लहर देखी जा रही है।
इस मौके पर गुरु घर के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह जी ने पहुंची संगत और सेवादारों का धन्यवाद किया। बाबा नरेश सिंह और बाबा सुखदेव सिंह ने सेवा करने वाले सेवादारों को गुरु घर की बख्शिश स्वरूप सिरोपाओ देकर सम्मानित किया।
इस दौरान बाबा केवल सिंह जी, बाबा नरेश सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, कैशियर हरभजन सिंह, श्री रोशन लाल, बिंदर सिंह, सतपाल सिंह, जतन सिंह बस्सी, विशाल सिंह, साहिल कुमार, हरमन सिंह, गगनदीप सिंह, अरुण कुमार, मिस्त्री मनोहर लाल, गुरमुख सिंह, विवेक सिंह, शिव कुमार, कुलविंदर लाल, लक्की और सतीश सिंह सहित कई अन्य सेवादार उपस्थित रहे।
तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में कार सेवा के तहत दरबार साहिब की चौथी सजावटी गुंबद का लैंटर डाला गया
