पटियाला:- 28, 29, 30 और 31 मई 2026 को गांव कोली, जिला पटियाला स्थित दाता अब्दुल्ला शाह कादरी जी की दरगाह पर हर साल की तरह इस साल भी वार्षिक भंडारा और कव्वाली कार्यक्रम बड़ी श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक भावनाओं के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर नॉर्थ ज़ोन कल्चर सेंटर, पटियाला की ओर से 28 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध कलाकार रणजीत राणा जी ने सूफियाना कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसका संगत ने भरपूर आनंद लिया। 29 मई को विरसा सिंह, 30 मई को शशि कोली और 31 मई को बलकार कोली जी ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
यह धार्मिक और सांस्कृतिक समागम समूह कोली ग्रामवासियों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की तैयारियों से लेकर समापन तक ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सेवा की।
इस अवसर पर मोनू बाजवा, दविंदर सिंह, मांगा, बलकार सिंह, गुरिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, दर्शन सिंह, दलजीत सिंह और सरबजीत सिंह भोगला का विशेष सहयोग रहा।
समागम के दौरान इलाके की विभिन्न संगत ने हाजिरी भरी और दरगाह पर माथा टेक कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने समूह संगत और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन करने का संकल्प लिया।
दाता अब्दुल्ला शाह कादरी जी की दरगाह पर वार्षिक भंडारा और कव्वाली कार्यक्रम श्रद्धा के साथ संपन्न
