होशियारपुर:- एचडीसीए सेंटर से ट्रेनिंग ले रही होशियारपुर की होनहार महिला क्रिकेट खिलाड़ी सुरभि नारायण व अंजलि सीमर के पंजाब अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन के साथ पूरे होशियारपुर जिले का गौरव बढ़ा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि वुडलैंड स्कूल में शिक्षा ले रही सुरभि तथा राजकीय सरकारी कॉलेज, होशियारपुर की छात्रा अंजलि सीमर इस चयन से पहले भी पंजाब अंडर-19 महिला टीम का नेतृत्व कर चुकी है।
 डा. घई ने बताया कि इन दोनों होनहार खिलाड़ियों के चयन से पूरे होशियारपुर जिले में खुशी की लहर है। उन्होंनें कहा कि पंजाब अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम गुड़गांव हरियाणा में बीसीसीआई द्वारा करवाई जा रही राष्ट्रीय अंडर-23 महिला टूर्नामेंट में भाग लेंगी। उन्होंनें बताया जिस लगन व मेहनत से सुरभि और अंजलि के अलावा अन्य महिला खिलाड़ी पूजा, शिवानी, निरंका, सुहाना, वंशिका, आस्था, अन्नया, ध्रुविका, प्रतिका आदि खिलाड़ी मेहनत कर रहे है, इससे जल्द ही आने वाले कुछ वर्षों में होशियारपुर को जरूर कोई-न-कोई महिला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मिलेगा। 
सुरभि और अंजलि के इस चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिए एचडीसीए की ओर से शुभकामनाएँ दी। खिलाड़ियों के इस चयन पर जिला महिला कोच दविंदर कौर, जूनियर कोच निकिता कुमारी, जिला एचडीसीए कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी, जूनियर कोच पंकज पिंका व दिनेश शर्मा ने भी खिलाड़ियों को उनके इस चयन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे प्रदर्शन की कामना की।