फतेहाबाद, 9 जनवरी:- हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, फतेहाबाद में विद्यार्थियों के लिए ‘एचटेट सफलता का मार्ग’ विषय पर एक मोटिवेशनल टॉक का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान प्रसिद्ध जीके विशेषज्ञ प्रदीप सर द्वारा दिया गया। प्रदीप स्वयं इसी कॉलेज के एलुमनी भी हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य एचटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और प्रेरणा प्रदान करना रहा। इस व्याख्यान को लेकर एचटेट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों में भी काफी उत्साह नजर आया।
्विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रदीप ने एचटेट परीक्षा के पैटर्न, जनरल नॉलेज की प्रभावी तैयारी, समय प्रबंधन और नियमित अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सरल उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने और लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एचटेट में सफलता पाने के लिए एक सुनियोगिता रणनीति और कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है।
उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में प्रश्नों को हल करने से पहले प्रत्येक विषय के मूल कॉन्सेप्ट को समझना सबसे महत्वपूर्ण है। जितना हो सके उतना अभ्यास करें, क्योंकि ‘प्रैक्टिस मैक्स ए मैन परफेक्ट’। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को संबंधित विषयों के पाठ्यक्रम का अध्ययन कर लेना चाहिए। परीक्षा पैटर्न और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन करना महत्वपूर्ण है।
व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने प्रश्न पूछे। कॉलेज प्रबंधन ने इस उपयोगी एवं प्रेरणादायक सत्र के लिए प्रदीप सर का आभार व्यक्त किया।
बीएड कॉलेज में व्याख्यान एचटेट परीक्षा के पैटर्न समय प्रबंधन और नियमित अभ्यास बारे दी जानकारी
