नवांशहर- निकटवर्ती गांव डोगरपुर में गुरुद्वारा गुरु रविदास जी में भाई संगत सिंह की याद में समस्त संगत व एनआरआई वीरों के सहयोग से गुरमत समागम करवाया गया।
जिसमें सुखमनी साहिब के भोग के बाद सजे दीवान में भाई तरलोचन सिंह भवाददी के ढाडी जत्थे ने भाई संगत सिंह के बारे में ढाडी वार्स सुनाते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने चमकौर साहिब की धरती पर कलगी तोड़कर भाई संगत सिंह को सम्मानित किया था और चूंकि भाई संगत सिंह रविदासिया समुदाय से संबंधित हैं, इसलिए उनकी याद में कार्यक्रम कम ही होते हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए भाई कुलवीर सिंह ने कहा कि आज उनकी याद को समर्पित यह कार्यक्रम भाई संगत सिंह के बारे में संपूर्ण जानकारी देने के लिए करवाया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विदेश में बैठे वीरों का विशेष योगदान रहा है। उनका विशेष रूप से आभार है।
इस मौके पर निर्मल सिंह, लेखराज सिंह, करनैल सिंह, कुलदीप सिंह, पवित्र सिंह, मनजीत सिंह, जसविंदर सिंह यूएसए, परमिंदर सिंह ग्रीस, सोढ़ी सिंह यूके, रनदीप सिंह आदि मौजूद थे। पूरे दिन गुरु का लंगर बरताया गया।