होशियारपुर:- गांव नडालों में गुरुद्वारा जन्म स्थान संत बाबा निधान सिंह जी के स्थान पर संत बाबा निधान सिंह जी श्री हजूर साहिब वालों के जन्म दिवस को समर्पित संत बाबा नरिंदर सिंह जी - संत बाबा बलविंदर सिंह जी की सरपरस्ती में जत्थेदार बाबा गुरमीत सिंह जी के नेतृत्व में 25 दिवसीय धार्मिक जोड़ मेले के 20वें दिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र छाया मे और पांच प्यारों के नेतृत्व में महान नगर कीर्तन सजाया गया। 
इस अवसर पर नगर कीर्तन की आरंभता की अरदास संत बाबा नरिंदर सिंह जी श्री हजूर साहिब, जत्थेदार बाबा गुरमीत सिंह जी नडालों, बाबा जसपाल सिंह जी नैकी वाले, बाबा दलेर सिंह जी, बाबा कश्मीर सिंह जी दुसांझ, बाबा जरनैल सिंह नडालों, बाबा गुरचरण सिंह जी बड्डों, भाई अमरजीत सिंह खालसा जंगलियाणा, बाबा शेर सिंह, भाई लाखविंदर सिंह नडालों, भाई धर्मिंदर सिंह सोनू, भाई अमनदीप सिंह लुधियाना, भाई सर्वप्रीत सिंह नडालों, भाई प्रभदीप सिंह पंजोड़, भाई गुरपाल सिंह, भाई साहिब सिंह हरियाणा की हाजरी में हेड ग्रंथी आकाशदीप सिंह बासरके गिल्लां ने की। 
यह नगर कीर्तन का विभिन्न  गांवों में पहुंचने पर संगतों की ओर से  श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को रुमाला साहिब, पंज प्यारे साहिबान और पंज निशानची साहिबान को सिरोपायो दे के भव्य स्वागत किया गया उत्थे संगतों को अनेकां प्रकार के लंगर भी वितरण किए गए। नगर कीर्तन दौरान कविशर बीबी बलजिंदर कौर, रागी भाई रंजोध सिंह जी नडालों, भाई सुखदेव सिंह जी नडालों, भाई जसलीन सिंह पांश्टा आदि ने संगतों को गुरबाणी कथा-कीर्तन और वारां द्वारा निहाल किया। 
इस अवसर पर  दलवीर सिंह भट्टी, किरपाल सिंह पाला अजनोहा, बलजिंदर सिंह पंजोड़, सुखविंदर सिंह लड्डू टोडरपुर, अमरजीत सिंह अमेरिका, कीरत सिंह, प्रधान महिंदर सिंह रब पांश्टा, गुरविंदर सिंह बिक्की पांश्टा, हरदीप सिंह बड्डों, सुखविंदर सिंह सुखा चेढ़ा, कुलविंदर सिंह ठंडल, राजू मायोपट्टी, हरदीप सिंह नंगलां, सहज सिंह गोर्रा, शीन सिंह परमार, प्रितपाल सिंह अलावलपुर, मन्नत सिंह, परमजीत सिंह जलवेहडा, मा. रशपाल सिंह जलवेहडा शेर सिंह, कुनाल सिंह, अवतार सिंह कुकोवाल, करन सिंह पंजोड़, चंदनदीप सिंह, सतकार सिंह, फतह सिंह, जग्गी संधवां, कुलदीप सिंह अजनोहा, राजविंदर राजू अजनोहा आदि हाजर थे।