चंडीगढ़- व्यापार मंडल पिपली वाला में सड़कें बनवाने को लेकर नॉमिनेटेड काउंसलर सतिंदर पाल सिंह सिद्धू और समाज सेवी रामेश्वर गिरी, मोहनलाल, नवीन बेदी, सचिन वर्मा, मेहंदी हसन गुड्ड नेतृत्व में मनीमाजरा के दुकानदार व व्यापरियों का एक प्रतिनिधि मंडल कमिश्नर अमित कुमार से मिला। कमीश्नर ने दिया भरोसा एक महीने में बन जाएंगी सडकें।
पिछले कई सालों से मनीमाजरा की सभी सड़कों का बुरा हाल है। अब तो चारों तरफ की सड़कों में सड़क कमेटी और गड्ढे ज्यादा दिखाई देते हैं। इस समस्या को लेकर आज मनीमाजरा पिपली वाला टाउन के दुकानदारों का प्रतिनिधि मंडल नोमिनेटिड काऊंसिलर सतिंदर पाल सिंह सिद्धू और समाजसेवी एवं माता मनसा देवी मन्दिर के महंत रामेश्वर गिरी के नेतृत्व में नगर निगम कमीश्नर अमित कुमार से मिला। तथा मनीमाजरा की सड़कों बारे चर्चा की। इसको कमीश्नर नगर निगम ने गम्भीरता से लेते हुए सुना।
इस पर कमीश्नर अमित कुमार ने प्रतिनिधि मंडल को विश्वास दिलाया कि मनीमाजरा के साथ साथ पूरे चंडीगढ़ की सड़कों को बनाने के टैंडर पास हो चुके हैं तथा एक महीने में आपके मनीमाजरा की तथा चंडीगढ़ की सभी सड़कें दुरुस्त कर दी जाएंगी। कमीश्नर ने प्रतिनिधि मंडल का स्वागत व आदर सत्कार किया।
सतिंदर पाल सिंह सिद्धू व रामेश्वर गिरी के अलावा प्रतिनिधि मंडल में शामिल मोहनलाल, नवीन बेदी, सचिन वर्मा, मेहंदी हसन गुड्ड ने भी कमीश्नर अमित कुमार का धन्यवाद किया तथा सड़क की समस्या का समाधान जल्द से जल्द होने पर कमीश्नर अमित का आभार प्रकट किया।
व्यापार मंडल द्वारा पिपली वाला में सड़कों बनवाने के लिए प्रतिनिधि मंडल ने नामिनेटेड को॔सलर सतिंदर सिंह सिद्धू,और समाज सेवी रामेश्वर गिरी के नेतृत्व में कमिश्नर अमित कुमार को दिया मांगपत्र
