टाहलीवाल/हरोली, 7 फरवरी (नारायण प्रभाकर):- औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के वार्ड नंबर-6 स्थित स्वामी योगनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अजय सहजल ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में यह भंडारा प्रतिवर्ष श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाता है। इस आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति तथा स्थानीय निवासी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।
